लाइव न्यूज़ :

कार हादसे में पुलिस कांस्टेबल सहित पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 14, 2020 10:11 IST

Open in App

प्रतापगढ़(उप्र), 14 दिसंबर प्रतापगढ़ जिले में कंधई थाना अंतर्गत प्रतापगढ़ पट्टी मार्ग पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से एक पुलिस कांस्टेबल सहित पांच लोगों की मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में खजोहरी के कार चालक पप्पू यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार यादव (29), संदीप यादव (26), अखिलेश यादव (35), राहुल यादव (28) शादी समारोह में शामिल होने थाना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव गए थे। देर रात घर लौटते समय देवनमऊ गांव के निकट पिपरी खालसा मोड़ पर कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से पांचों लोगों की मौके पर मौत हो गयी।

संदीप 2013 बैच के कांस्टेबल थे और मऊ जिले में तैनात थे। उनकी रविवार को सगाई थी।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल