राजस्थान में गुजरात पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भी बड़ा हादसा

By अनिल शर्मा | Updated: February 15, 2022 11:27 IST2022-02-15T10:20:15+5:302022-02-15T11:27:05+5:30

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है।

Five people including four policemen died an accident in Bhabroo area of Jaipur | राजस्थान में गुजरात पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भी बड़ा हादसा

राजस्थान में गुजरात पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 की मौत, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भी बड़ा हादसा

Highlights ये हादसा तब हुआ जब गुजरात पुलिस एक अभियुक्त को दिल्ली से गुजरात ले जा रही थीहादसे में4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी है

जयपुरः गुजरात पुलिस का वाहन राजस्थान में हादसे का शिकार हो गया है। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।  राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। ये हादसा तब हुआ जब गुजरात पुलिस एक अभियुक्त को दिल्ली से गुजरात ले जा रही थी।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में चार की मौत

उधर, मंगलवार सुबह रायगढ़ के खोपोली में मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के किनारे एक तेज रफ्तार ट्रक के नियंत्रण खो देने और धीमी गति से यातायात में फंसे कई वाहनों से टकरा जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।  इस दुर्घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और तीन को मामूली चोटें आई हैं। एक्सप्रेसवे पुलिस ने कहा, हादसा खोपोली, रायगढ़ में पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह 6:30 बजे हुआ जिसमें 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 लोगों को अस्पताल में भेज दिया गया।

Web Title: Five people including four policemen died an accident in Bhabroo area of Jaipur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे