लाइव न्यूज़ :

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:07 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास एक ट्रक ने मंगलवार को तड़के दो कार और एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) में कार्यरत एक पशु चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। कार से ये लोग पुणे से नवी मुम्बई लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटना खालापुर टोल प्लाजा के पास हुई।

उन्होंने बताया कि चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया था। अनियंत्रित ट्रक ने दो कारों और एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान पशु चिकित्सक डॉ. वैभव झांजरे (41), उनकी मां (63), पत्नी (38) और बेटी (5) के रूप में हुई है। हादसे में उनका 11 वर्षीय बेटा घायल हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि दूसरी कार में सवार एक महिला की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए