लाइव न्यूज़ :

मऊ में खाई में कार पलटने से चार बच्‍चों समेत पांच लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: August 8, 2021 12:59 IST

Open in App

मऊ (उप्र), आठ अगस्त उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात एक कार के खाई में पलट जाने से कार सवार चार बच्‍चों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी महेश कुमार अपने परिवार के साथ मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे कि दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा में यह हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में महेश कुमार की पत्नी ममता (35) पुत्री तानी (13) और पुत्र मयंक (छह) तथा माही (चार) और दिव्यांश (आठ) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेश कुमार और एक महिला घायल हो गई।

मऊ के अपर जिलाधिकारी के. हरि सिंह ने बताया कि कार के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और घायलों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह