बिहार में आग लगने की घटना में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 15, 2021 12:44 IST2021-03-15T12:44:34+5:302021-03-15T12:44:34+5:30

Five people, including four children, died in fire in Bihar | बिहार में आग लगने की घटना में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

बिहार में आग लगने की घटना में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

किशनगंज, 15 मार्च बिहार के किशनगंज शहर के वार्ड नंबर सात अंतर्गत सलाम कॉलोनी में सोमवार की सुबह अचानक आग लगने से चार बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

किशनगंज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि मृतकों में नूर आलम (44) उनकी आठ और छह साल की बेटी तौफा एवं बबली तथा चार और दो साल का बेटा रहमत एवं शाहिद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है । मौके पर पहुंचकर अग्निशामक टीम द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five people, including four children, died in fire in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे