लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से उबरने के बाद पांच लोगों को पित्ताशय में गैंग्रीन की समस्या हुई

By भाषा | Updated: September 16, 2021 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर कोरोना वायरस महामारी से स्वस्थ होने के बाद पांच लोगों को पित्ताशय में गैंग्रीन की समस्या हुई। अंतत: पांचों मरीजों का पित्ताशय लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिये निकाल दिया गया।

इन पांच मरीजों का जून और अगस्त के बीच सर गंगाराम अस्पताल में सफलतापूर्वक इलाज किया गया। अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर, गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी एंड पैनक्रिएटिकोबाइलरी साइंसेज के अध्यक्ष डॉ. अनिल अरोड़ा ने कहा, ‘‘हमने जून और अगस्त के बीच ऐसे पांच मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया। कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद इन मरीजों के पित्ताशय में पथरी के बिना ही गंभीर सूजन आ गयी थी जिससे पित्ताशय में गैंग्रीन की समस्या पैदा हो गयी। ऐसे में तत्काल सर्जरी की आवश्यकता होती है।’’

उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार है जब कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद पित्ताशय में गैंग्रीन के मामले सामने आए हैं। इन पांच मरीजों में चार पुरुष और एक महिला है जिनकी आयु 37 से 75 वर्ष के बीच है।

गैंग्रीन एक बीमारी है जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों में ऊत्तक नष्ट होने लगते हैं जिससे वहां घाव बन जाता है जो लगातार फैलता जाता है।

सभी मरीजों ने बुखार, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। इनमें से दो को मधुमेह था तथा एक को दिल की बीमारी थी। इन मरीजों ने कोविड-19 के इलाज में स्टेरॉइड लिए थे।

कोविड-19 महामारी के लक्षणों और पित्ताशय में गैंग्रीन की बीमारी के पता चलने की अवधि के बीच दो महीने का अंतर था। पेट के अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के जरिए बीमारी का पता चला।

डॉ अरोरा ने बताया कि सभी मरीजों की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई और पित्ताशय को निकाल दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं