लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज: यमुना नदी में नाव पलटी, तीन महिलाओं की हुई मौत, पांच लोग लापता

By भाषा | Updated: December 11, 2018 00:09 IST

मुख्यमंत्री ने इस नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को लगाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Open in App

प्रयागराज जिले के कीडगंज थाना अंतर्गत मनकामेश्वर मंदिर के पास सोमवार को यमुना नदी में नाव पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग लापता हो गये। छह लोगों को बचा लिया गया है। नाव में कुल 14 लोग सवार थे।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया शाम करीब साढ़े छह बजे की यह घटना बताई जा रही है और पुलिस को सात बजे सूचित किया गया। नाव में कुल 14 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि छह लोगों को बचा लिया गया है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। 

उन्होंने बताया कि पांच लोग अब भी लापता हैं जिन्हें जल पुलिस के गोताखोर तलाश रहे हैं। ये लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। ये 12 लोग थे और दो अन्य लोगों में नाविक और स्थानीय पंडा शामिल थे।

तिवारी ने बताया कि जीवित बचे लोगों में एक महिला और पंडा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि संभवतः नाव में छेद हो गया था जिससे नाव में पानी भर गया। ये सभी लोग अस्थि विसर्जन के लिए आए थे और अस्थि विसर्जन करने के बाद वापस लौट रहे थे।

घटनास्थल पर मौजूद क्षेत्राधिकारी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मृतकों में राधा बाई, लक्ष्मी बाई और बाघा बाई शामिल हैं जिनकी उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच है। ये तीनों महाराष्ट्र के परमड़ी जिले की रहने वाली थीं। गंभीर हालत में इन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां इनकी मौत हो गई।

माधव ने बताया कि वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम भी आ रही है जो रात्रि में लापता लोगों की तलाश का अभियान चलाएगी। इस बीच प्रयागराज की इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने इस नाव दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को लगाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया