लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सिरसा में ब्लैक फंगस से पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 19, 2021 21:41 IST

Open in App

सिरसा, 19 मई हरियाणा के सिरसा जिले में काला कवक (ब्लैक फंगस) से पांच लोगों की मौत हो गयी । अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह संक्रमण चिंता का कारण बन गया है और अधिकारियों को इसके इलाज के लिये आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये ।

सिरसा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के कारण पिछले दो दिन में जिले में पांच लोगों की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि सिरसा से लगे जिलों के 25 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से कुछ को बड़े स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती किया गया है।

खट्टर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच ब्लैक फंगस का मामला विशेषज्ञों के बीच चिंता का कारण बन गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस के मामलों का संज्ञान लेते हुए संबद्ध अधिकारियों को इसके उपचार को लेकर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया