लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अलग अलग घटनाक्रमों में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:22 IST

Open in App

नोएडा, चार जुलाई उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में विभिन्न हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी वहीं एक अन्य घटना में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना बादलपुर क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर रविवार को एक कार की सड़क पर खड़े एक अन्य वाहन से टक्कर हो गयी जिससे इस घटना में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गयी ।

पुलिस ने बताया कि कार सवार की पहचान गौरव सिंह(33) के रूप में की गयी है और वह मथुरा के रहने वाले थे तथा गाजियाबाद में यातायात पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात थे ।

दूसरी ओर, प्रदेश के हापुड़ जिले की पुलिस ने बताया तेज गति ट्रक ने एक मोटरसाइिकल को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि हापुड़ थाना क्षेत्र के निजामपुर बाईपास पर शनिवार आधी रात के बाद हुयी इस घटना में मरने वाले की पहचान गाजियाबाद के नंदगांव रहने वाले अमित, उसकी मां बेबी तथा बेटी निष्ठा के रूप में की गयी है ।

प्रदेश के आगरा जिले की पुलिस ने बताया कि जिले के सिकंदरा थाने के रुनकता चौकी क्षेत्र के गांव खड़वाई में रविवार को गृहक्लेश के चलते एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान राजकुमार के रूप में की गयी है ।

संबंधित पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

इस बीच प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश सतीश को थाना बिसरख पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि यह बदमाश पूर्व में लूटपाट, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण सहित कई मामलों में जेल जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह