लाइव न्यूज़ :

अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 17, 2021 23:00 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 17 अप्रैल जिले में शनिवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि नरवाना की तरफ से वाया खेड़ी चौपटा होकर हांसी जा रही बस ने आज दोपहर एक बाइक को टक्कर मार दी । दुर्घटना में मां-बेटी-नाती सहित चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रोशनी (55), उसकी बेटी सीमा (30), नाती ललित (4) और पहचान के एक व्यक्ति भीरा (35) के रूप में हुई है। चारों बाइक पर सवार थे।

पुलिस ने शवों को सदर अस्पताल नरवाना के शव गृह में रखवाया है।

उचाना थाना के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। परिवहन समिति की बस को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी घटना में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है।

सदर थाना नरवाना पुलिस ने हादसे में घायल हुए रविंद्र की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता