लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत के एक ही गांव में पांच लोगों की मौत, जांच करने गई स्वास्थ्य टीम को ग्रामीणों ने लौटाया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:36 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), चार मई जिले के बीसलपुर क्षेत्र के वौनी गांव में पांच लोगों की मंगलवार को मौत होने की सूचना मिलने पर जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया।

उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने टीम को गांव भेजने के निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर ठाकुर दास को दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौत के कारणों की जांच कर रही है।

गांव के बाबूराम ने प्रशासन को बताया कि बीसलपुर क्षेत्र के गांव वौनी में पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए दिल्ली से आए गांव के ही एक युवक की चार दिन पूर्व कोरोना की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार होने के बाद गांव में अन्य कई लोग तेज बुखार से ग्रसित हो गए। मंगलवार को तीन बुजुर्ग महिलाओं सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई। सभी के शव घरों में पड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम गांव पहुंची।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने यह कहकर गांव में नहीं घुसने दिया कि गांव में टीकाकरण करने वाली स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी संक्रमित चल रही हैं। टीम में भी कोई संक्रमित हो सकता है, इसलिए टीम की मदद नहीं लेंगे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव से वापस लौटना पड़ा।

सीएचसी अधीक्षक डॉ ठाकुर दास ने मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में गई थी। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने मृतकों का जांच नहीं करने दिया और टीम को वापस लौटा दिया। इसलिए स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत कैसे हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर