लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 25, 2020 17:45 IST

Open in App

नोएडा, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के वसुंधरा निवासी डिलीवरी ब्वॉय उदयभान की मोटरसाइकिल को बीती रात सेक्टर-8 के पास एक कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत बीती रात शाहबेरी गांव के पास एक सड़क हादसे में दनकौर निवासी राजीव (32 वर्ष) की मौत हो गई। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे कि तभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली उन्हें टक्कर मार दी।

सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में रनहेरा गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में नरेश कुमार (50 वर्ष) की मौत हो गई। वह रबूपुरा क्षेत्र के आकलपुर गांव के रहने वाले थे।

अधिकारी ने कहा कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में टेक चंद्र नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 63 वर्षीय विनोद कुमार की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह