उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:46 IST2021-01-31T18:46:07+5:302021-01-31T18:46:07+5:30

Five people died in road accident in Uttarakhand | उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

नई टिहरी, 31 जनवरी उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार को एक कार के गहरे खड्ड में गिरने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग—58 के ऋषिकेश—श्रीनगर मोटर मार्ग पर सांकणीधार के समीप एक कार 150—200 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई जिससे उसमें सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त कार श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही थी। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five people died in road accident in Uttarakhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे