अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2020 14:06 IST2020-11-02T14:06:37+5:302020-11-02T14:06:37+5:30

Five people died in different road accidents | अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

नोएडा, दो नवंबर गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास रविवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अंशुल यादव को टक्कर मार दी। इसमें कहा गया कि फिरोजाबाद के रहने वाले अंशुल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में मनोज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में थाना सूरजपुर क्षेत्र में दिलीप कुमार नाम के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बयान में बताया गया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पुनीत सिंह नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिये नियो अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Web Title: Five people died in different road accidents

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे