लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत, संक्रमितों के मामले बढकर 2,35,616 हुए

By भाषा | Updated: November 30, 2020 23:23 IST

Open in App

पटना, 30 नवंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 1264 पर पहुंच गयी । प्रदेश में इसके साथ ही संक्रमण के 457 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,35,616 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से अररिया, किशनगंज, मधुबनी, पटना तथा पूर्वी चंपारण जिले में एक—एक मरीज की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से प्रदेश में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 1264 हो गयी ।

विभाग के अनुसार बिहार में रविवार को शाम चार बजे से सोमवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 457 नए मामले सामने आये । इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या अबतक 2,35,616 पर पहुंच गयी ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,16,443 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 547 मरीज ठीक हुए ।

बिहार में अबतक कुल 1,46,64,431 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से संक्रमित पाए गए 2,28,798 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

बिहार में वर्तमान में कोविड—19 के 5553 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू