लाइव न्यूज़ :

बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 21, 2021 01:07 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर ,20 फरवरी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले तीन दिन में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में शराब की बिक्री और शराब पीने पर रोक है।

पीड़ित परिवार के एक सदस्य खेलावन मांझी ने शनिवार को बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह गांव में शराब पीने के बाद लोगों की मौत हो गई।

भाजपा विधायक सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी मांझी के दावे का समर्थन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने इस बात की पुष्टि की कि गांव में पांच लोगों की मौत हो गई है लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है।

एसएसपी ने हालांकि इस घटना के बाद कटरा पुलिस स्टेशन के थानाधिकारी सिकंदर कुमार को निलंबित कर दिया है।

कांत ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी प्रणव कुमार, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

भाजपा और राजद के नेताओं ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित