मुंबई में निर्माण कार्य में लगे लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2021 00:16 IST2021-07-25T00:16:48+5:302021-07-25T00:16:48+5:30

Five people died as a lift engaged in construction work in Mumbai collapsed | मुंबई में निर्माण कार्य में लगे लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत

मुंबई में निर्माण कार्य में लगे लिफ्ट गिरने से पांच लोगों की मौत

मुंबई, 24 जुलाई मध्य मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को निर्माण कार्य में लगी लिफ्ट के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम पांच बजकर 45 मिनट पर हनुमान गली में बीडीडी चॉल के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत में हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए छह लोगों में से एक को परेल के केईएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में तीन अन्य को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया है। वह वर्ली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five people died as a lift engaged in construction work in Mumbai collapsed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे