लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर पांच लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:52 IST

Open in App

सुलतानपुर/मथुरा/नोएडा (उप्र) 13 जुलाई उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर, मथुरा एवं गौतमबुद्ध नगर जनपदों में अलग अलग घटनाक्रमों में पांच लोगों ने कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार की रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बल्दीराय के थाना प्रभारी प्रभाकांत तिवारी ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के गौरा गांव निवासी कृपा राम (26) ने सोमवार की रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस बीच, प्रदेश के मथुरा जनपद में एक युवक ने लॉकडाउन के बीच मजदूरी नहीं मिलने से उत्पन्न हुयी आर्थिक तंगी से परेशान होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली ।पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्र के चूना कंकड़ वाली गली निवासी युवक चमन ने सोमवार की रात अपने घर के एक कमरे में फांसी की फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पत्नी ने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया है लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ।

दूसरी ओर, पुलिस ने बताया कि प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली ।

पुलिस ने बताया कि तीनों की पहचान संतोष कुमार (27), आजायबपुर के रहने वाले इंद्रपाल (32) तथा कस्बा सूरजपुर में रहने वाले श्रीकांत सिंह (45) रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट