नोएडा में अलग अलग मामलों में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:02 IST2021-09-12T20:02:12+5:302021-09-12T20:02:12+5:30

Five people arrested in different cases in Noida | नोएडा में अलग अलग मामलों में पांच लोग गिरफ्तार

नोएडा में अलग अलग मामलों में पांच लोग गिरफ्तार

नोएडा, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद की पुलिस ने जिले में विभिन्न स्थानों से अलग अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा, शराब एवं चोरी के माबोइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने भंगेल गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना फैस-3 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर रोहित तथा विकास सूर्यवंशी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उनके पास से 90 पव्वा शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त होने वाला एक ऑटो रिक्शा बरामद भी किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि दादरी थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अतुल तथा नरेंद्र नामक दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के 63 मोबाइल फोन बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five people arrested in different cases in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे