लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गोल्ड लोन धोखाधड़ी के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 18, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च दिल्ली में एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के दो कर्मचारियों सहित पांच लोगों को कथित तौर पर फर्जी तरीके से नकली सोने के बदले में लोन देकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बुद्ध विहार के संजय प्रजापति (36), गाजियाबाद के निशांत भोले (29), त्री नगर के जितेन्द्र वर्मा (42), सुल्तानपुरी के संदीप कुमार (46) और बुराड़ी के मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कथित गोल्ड लोन धोखाधड़ी के बारे में सूचना मंगलवार को निर्माण विहार स्थित कंपनी से मिली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंपनी के एक भागीदार, आनंद पाठक ने आरोप लगाया कि कंपनी में एक प्रबंधक के तौर पर काम करने वाले प्रजापति और सोना का मूल्य निर्धारण करने वाले भोले ने सोने के आभूषणों के बदले दो ऋण स्वीकृत किए थे, लेकिन सुरक्षा के रूप में रखे गए गहने नकली पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि प्रजापति ने छह मार्च से कार्यालय में आना बंद कर दिया था, जिसके बाद मालिकों को संदेह हुआ और उन्होंने फाइलों का ऑडिट किया, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) दीपक यादव ने कहा, "जांच के दौरान, भोले से पूछताछ की गई और उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। बाद में, छापे मारे गए और प्रजापति को पुल बंगश मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके तीन और सहयोगियों को गिरफ्तार किया और 10.5 लाख रुपये, आठ नकली सोने की चूड़ियां आदि बरामद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे