लाइव न्यूज़ :

फर्जी जीएसटी बिल बनाने का नेटवर्क चलाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मार्च पंजाब और अन्य राज्यों में फर्जी जीएसटी बिल नेटवर्क चलाने के आरोप में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है । एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि यह घोटाला लगभग 700 करोड़ का हो सकता है।

बयान के अनुसार पंजाब राज्य जीएसटी विभाग की जांच शाखा के अधिकारियों ने पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में फर्जी बिल नेटवर्क खड़ा करने और उसके संचालन के लिये पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बयान में इस नेटवर्क के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि आरोपी सरकार को बकाया कर का भुगतान किये बिना विभिन्न कंपनियों को फर्जी बिल जारी किया करते थे।

विभाग की टीमों ने नेटवर्क खड़ा करने के सबूत इकट्ठा करने के लिये पंजाब के खन्ना में विभिन्न स्थानों पर तलाशी और बरामदगी अभियान चलाए थे।

बयान में कहा गया है कि नेटवर्क द्वारा 700 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बिल बनाए जाने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर