लाइव न्यूज़ :

पत्रकार को मोहपाश में फंसा करके लूटने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:41 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), पांच जून एक समाचार चैनल के न्यूज़ एंकर को मोहपाश में फंसा करके उसके साथ मारपीट करने, नकदी लूटने एवं कार की चाबी छीनने के आरोप में दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि समाचार चैनल के एक न्यूज़ एंकर ने नोएडा थाना सेक्टर 39 में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सात माह पूर्व जीआईपी मॉल में एक युवती उन्हें मिली थी और उनके बीच फोन पर संवाद शुरू हुआ।

सिंह ने बताया कि पीड़ित के अनुसार तीन जून को सना उर्फ काजल ने उन्हें फोन करके मिलने के लिए बुलाया तथा वह सेक्टर-44 के एक सोसाइटी में स्थित अपने फ्लैट पर लेकर गई।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित के अनुसार वहां पर दीपा चौहान नामक एक और युवती पहले से मौजूद थी और फिर तीनों ने एक साथ बैठकर बीयर पी। इसी बीच वहां पर तीन लोग और आ गए।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इन तीनों व्यक्तियों ने युवतियों और पत्रकार की आपत्तिजनक फोटो खीचीं तथा वीडियो बनाया। फिर इन लोगों ने पत्रकार के साथ मारपीट करके बंधक बना लिया और उससे दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों की मारपीट कर किए जाने से पीड़ित की तबीयत खराब हो गयी, तब इन लोगों ने उसे एक अस्पताल में ले जाकर उसका उपचार करवाया। जब ये लोग उपचार करवा कर वापस लौट रहे थे, तभी पीड़ित कार से कूद कर भाग गया। उसने बरौला गांव के पास ड्यूटी पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड से फोन लेकर सेक्टर 100 में रहने वाले अपने दोस्तों को फोन किया। इसके बाद पीड़ित ने बीती रात को मामले की शिकायत थाना सेक्टर 39 पुलिस से की।

सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने इस मामले में आरोपी सना उर्फ काजल, दीपा चौहान, पूरन पाल, हर्षद तथा कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच