लाइव न्यूज़ :

जम्मू में पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, लूटी हुई नकदी बरामद

By भाषा | Updated: December 30, 2021 14:39 IST

Open in App

जम्मू, 30 दिसंबर जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटपाट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लूटी गई 2.31 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने बताया कि गिरफ्तारियां मंगलवार को अरनिया इलाके में हुई एक घटना के सिलसिले में की गईं और पुलिस ने 2.31 लाख रुपये की लूटी हुई नकदी 48 घंटे के अंदर बरामद कर ली।

उन्होंने कहा कि आठ लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी काकू राम पर धारदार हथियारों से हमला कर उससे 2.31 लाख रुपये लूट लिए थे। एसएसपी ने बताया कि अरनिया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुख्यालय रमनीश गुप्ता की देखरेख में तीन टीमों का गठन किया गया था। ''विश्वसनीय सूचना'' पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ ​​गोरू, सुभाष कुमार उर्फ ​​पम्पी, अमरीक सिंह उर्फ ​​काका, जगनदीप सिंह उर्फ ​​बब्बल और राहुल कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इलाके की टोह ली थी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह