पाकुड़ में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 00:31 IST2021-12-01T00:31:26+5:302021-12-01T00:31:26+5:30

Five people arrested for gang-rape with tribal woman in Pakur | पाकुड़ में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

पाकुड़ में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

पाकुड़, 30 नवंबर झारखंड में पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 नवंबर को आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेशपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था। सोमवार देर रात जांच के क्रम में पांच लोगों को पुलिस दल ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल सुकूर अंसारी (22), अबुल कासिर अंसारी (19), इसराइल अंसारी (25), परवेज अंसारी (20) आमिर शेख (23) शामिल हैं ,ये सभी उसी गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

उल्लेखनीय है कि मामले के मुख्य आरोपी मुनमुन मियां को पहले ही महेशपुर पुलिस 15 नवंबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five people arrested for gang-rape with tribal woman in Pakur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे