लाइव न्यूज़ :

रकम को तीन गुना करने का भरोसा देकर जालसाजी के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:22 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 17 नवंबर पड़ोसी कुशीनगर जिले की पुलिस ने रकम को तीन गुना करने का भरोसा देकर एक कथित वित्‍तीय कंपनी में निवेश कराने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को कुशीनगर एनएच-28 पर भरकुलवा चौराहे के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों ने एक फर्जी वित्‍तीय कंपनी बनाकर लोगों को उनकी रकम का तीन गुना देने के नाम पर उनके साथ जालसाजी की।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के मुताबिक आरेापियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्‍ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ़्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सोनू केसरवानी, विश्वजीत शर्मा, रामनाथ शर्मा, सुदर्शन यादव और भास्कर राव के रूप में हुई है।

अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने छह महीने की छोटी अवधि में रकम को तीन गुना करने का वादा कर निवेशकों से धन लिया, लेकिन उन्हें पैसे वापस नहीं लौटाए।

पुलिस के मुताबिक आरोपितों के कब्‍जे से 3,49,250 रुपये नकद, तीन लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, दो चार पहिया वाहन, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक बरामद की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे