लाइव न्यूज़ :

खेत में लड़की का जबरन अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 14:54 IST

Open in App

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 10 जून बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में नाबालिग किशोरी को अर्द्धनग्न कर घटना का वीडियो बनाने तथा उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत में किशोरी को अर्द्धनग्न कर छेड़खानी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत बुधवार को मिली थी। वीडियो में आरोपियों ने एक किशोरी के साथ एक युवक को भी पकड़ कर रखा है। घटना 31 मई की बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर वीडियो में दिख रहे उदयराज, सौरभ वर्मा, राम लगन और पिल्लू सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि वायरल हुए वीडियो में किशोरी, युवक व आरोपियों के चेहरे साफ दिखने से उनकी आसानी से पहचान हो गयी थी।

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो