लाइव न्यूज़ :

मुंबई में अश्लील वीडियो चैट सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूली करने वाले पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:34 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने लोगों को ब्लैकमेल करने और उनकी अश्लील वीडियो चैट को सार्वजनिक करने की धमकी देकर जबरन वसूली करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह में शमिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक किशोर है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बीकेसी साइबर पुलिस थाने ने नागपुर, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में अभियान चलाने के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरोह के सदस्यों ने पिछले कुछ महीनों में कथित तौर पर कई लोगों को ब्लैकमेल किया था और विभिन्न राज्यों में 80 लोगों को कम से कम 250 पीड़ितों की अश्लील वीडियो क्लिप बेचकर पैसे कमाए थे।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि आरोपियों ने पैसे के लेन-देन के लिए नेपाल स्थित बैंक के खाते का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों के रूप में फर्जी अकाउंट बनाते थे और पुरुषों को लुभाते थे, जिनमें से ज्यादातर हाई-प्रोफाइल पृष्ठभूमि वाले अमीर लोग होते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 12 फर्जी अकाउंट और छह फर्जी ईमेल आईडी बनाए।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर खुद लड़कियों के रूप में प्रस्तुत करते हुए, आरोपी पीड़ितों को विश्वास में लेकर अश्लील वीडियो चैट शुरू करने पर जोर देते और फिर इसे रिकॉर्ड कर लेते।

उन्होंने कहा कि वे पीड़ितों को रिकॉर्ड किए गए वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूल करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो