लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल कोरोना वायरस के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में कथित संलिप्तता के लिए दिल्ली के अलग-अलग हिस्से से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दक्षिणी दिल्ली में तीन लोगों को पकड़ा गया जबकि पश्चिमी दिल्ली में भी दो लोग हिरासत में लिए गए।

पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली में रविवार को गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पटपड़गंज निवासी लिखित गुप्ता (30), दरियागंज में रहने वाले आकाश वर्मा (23) और गीता कॉलोनी के निवासी अनुज जैन (40) के तौर पर हुई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘इंडिया हैबिटैट सेंटर, लोधी रोड के पास एक कार की तलाशी ली गयी। जांच करने पर गुप्ता और वर्मा के पास से रेमडेसिविर के चार इंजेक्शन मिले।’’

अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि वे जरूरतमंद लोगों को एक इंजेक्शन 70,000 रुपये में बेचते थे।

पुलिस ने रेमडेसिविर दवा की कथित कालाबाजारी के लिए पश्चिमी दिल्ली में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि तिलक नगर थाने के कर्मियों को मिली गुप्त सूचना के बाद रविवार को गुरप्रीत सिंह (29) और अनुज जायसवाल (30) को गिरफ्तार किया गया।

सिंह मायापुरी में कल-पूर्जे का व्यापार करता है जबकि जायसवाल कृष्णानगर में एक अस्पताल में काम करता है। दोनों के पास से रेमडेसिविर दवा बरामद की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू