लाइव न्यूज़ :

ठाणे के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत नहीं हुई : समिति

By भाषा | Updated: May 1, 2021 18:28 IST

Open in App

ठाणे, एक मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित एक निजी अस्पताल में इस हफ्ते की शुरुआत में पांच कोविड-19 मरीजों की मौत की जांच के लिए गठित समिति इस नतीजों पर पहुंची है कि उनकी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई थी। प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, मृतकों के रिश्तेदारों और अन्य ने आरोप लगाया थ कि 26 अप्रैल को वर्तक नगर स्थित वेदांत अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से ये मौतें हुई हैं।

आधिकारिक बयान के मुताबिक इन मौतों के बाद भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आयुक्त डॉ.पंकज अशिया के नेतृत्व में विस्तृत जांच के लिए समिति गठित की गई थी जिसने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी राजेश नारवेकर को सौंप दी।

बयान में कहा गया कि समिति के निष्कर्षों के अनुसार इन मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई।

बयान के अनुसार समिति ने मरीजों की जांच रिपोर्ट, उनके इलाज संबंधी दस्तावेजों की जांच की, रिश्तेदारों, डॉक्टरों और नर्सों के साथ-साथ ऑक्सीजन आपूर्ति का प्रबंधन करने वाले व्यक्तियों और आईसीयू में इलाज करा रहे अन्य मरीजों के बयान दर्ज किए।

समिति ने पाया कि मरीजों की मौत निमोनिया और कोविड-19 से उत्पन्न जटिलता की वजह से हुई न कि अन्य किसी कारण से।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं