अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसे में पांच यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 27, 2021 12:14 IST2021-12-27T12:14:55+5:302021-12-27T12:14:55+5:30

Five passengers killed, 12 others injured in a horrific accident on Ambala-Chandigarh National Highway | अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसे में पांच यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसे में पांच यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

अंबाला (हरियाणा), 27 दिसंबर दिल्ली जा रही एक निजी बस अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी दो अन्य पर्यटक बसों से जा टकराई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 अन्य यात्री घायल हो गए और उन्हें अंबाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तड़के हुआ, जब अधिकतर यात्री बसों में सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान झारखंड के राहुल (21), उत्तर प्रदेश के प्रदीप कुमार (22), छत्तीसगढ़ के रोहित कुमार (53) और मेना बाई (चार) के तौर पर हुई है। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में दो बसें इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं कि उन्हें क्रेन की मदद से राजमार्ग से हटाना पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त तीनों बसें निजी थीं।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि जम्मू की ओर से आ रही बस दिल्ली की ओर जा रहे किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश में वहां खड़ी बसों से जा टकराई। इस बस का चालक मौके से फरार हो गया है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five passengers killed, 12 others injured in a horrific accident on Ambala-Chandigarh National Highway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे