लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु वन विभाग के पांच अधिकारियों को केरल में हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 21:11 IST

Open in App

कोयंबटूर, 27 नवंबर तमिलनाडु के वन विभाग के पांच अधिकारियों को शनिवार को केरल के पलक्कड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया गया। ये अधिकारी ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत के सिलसिले में जांच करने पलक्कड गए थे। यह हादसा 26 नवंबर को एत्तिमदई के नजदीक हुआ था।

अधिकारी ट्रेन की गति पता लगाने के लिए गए थे। मारे गए हाथियों में से एक मादा हाथी भी थी जो गर्भवती थी। लोको पायलट और सह-पायलट (दोनों केरल के) से रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा हाथियों की मौत के बारे में पूछताछ की गई थी। ट्रेन के लोको पायलट (चालक) ने कहा था कि उन्होंने ट्रेन को रोकने और हाथियों को डराने की कोशिश की थी।

जांच के सिलसिले में पलक्कड रेलवे स्टेशन गए तमिलनाडु वन विभाग के अधिकारियों को रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद थान्थाई पेरियार द्रविड़ कहकम और विदुथलाई चिरुथईगल जैसे कुछ राजनीतिक संगठनों ने मलयाली समाज भवन के पास विरोध प्रदर्शन किया और इस कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए।

पुलिस के मुताबिक इस मामले को लेकर कोयंबटूर जिला वन अधिकारी अशोक कुमार केरल में रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos