लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी घाटों में मेंढकों की पांच नई प्रजातियां पाई गई

By भाषा | Updated: March 3, 2021 18:25 IST

Open in App

कोच्चि, तीन मार्च विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त जैव विविधता वाले प्रमुख केंद्रों में से एक पश्चिमी घाटों में भारत और अमेरिका के शोधकर्ताओं ने मेंढकों की पांच नई प्रजातियों की खोज की है।

‘ओल्ड वर्ल्ड ट्री फ्रॉग राकोफोरीदे’ परिवार से संबंधित मेंढकों की खोज दिल्ली विश्वविद्यालय तथा केरल वन अनुसंधान संस्थान और मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा की गई। इनकी खोज पश्चिमी घाटों के मेंढकों पर लगभग 10 वर्षों तक एक व्यापक अध्ययन के बाद की गई।

मेंढकों की यह प्रजाति मुख्य रूप से झाड़ियों को अपना आवास बनाती है और इसके कारण इन्हें ‘श्रब फ्रॉग’ के नाम से जाना जाता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि नई प्रजातियों की पहचान की गई और इन्हें उनकी आकृति विज्ञान, डीएनए, व्यवहार और अन्य प्राकृतिक इतिहास अवलोकन जैसे कई मानदंडों के आधार पर अलग-अलग पाया गया।

निष्कर्षों को एक वैज्ञानिक लेख में प्रकाशित किया गया है, जिसका शीर्षक है 'पश्चिमी घाट, भारत से पांच नई प्रजातियों के विवरण के साथ श्रब मेंढक (जीनस रोरैचेस्टेस) में व्यवस्थित संबंधों को परिभाषित करने और प्रजातियों के समूहों के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण।’’

इस अध्ययन के लेखक सोनाली गर्ग, रॉबिन सुयश, संदीप दास, मार्क ए बी, और प्रोफेसर एस डी बीजू हैं और यह अंतरराष्ट्रीय जर्नल ‘पीरजे’ के वर्तमान अंक में प्रकाशित हुआ है।

अध्ययन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बीजू के नेतृत्व में किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित