लाइव न्यूज़ :

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर विवाद में पक्षकार बनने के लिए पांच नई याचिकाएं दायर

By भाषा | Updated: December 10, 2020 19:57 IST

Open in App

मथुरा, 10 दिसंबर उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही ईदगाह को हटाकर उक्त भूमि वापस मंदिर ट्रस्ट को सौंपे जाने के लिए जिला न्यायाधीश की अदालत में चल रहे मामले में बृहस्पतिवार को पांच अन्य लोगों ने पक्षकार बनाए जाने के लिए याचिकाएं दायर कीं। अदालत सात जनवरी को इस मामले की सुनवाई करेगी।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के समय 18 नवम्बर को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद ने इस मामले में वाद दाखिल करने वाली रंजना अग्निहोत्री आदि की याचिका को निरस्त करने का आग्रह किया था जबकि अखिल भारत हिन्दू महासभा ने उनका पक्ष लेते हुए शाही ईदगाह के कथित अतिक्रमण को वहां से हटाने की प्रार्थना की थी।

जिला शासकीय अधिवक्ता (आपराधिक मामले) शिवराम सिंह तरकर ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मथुरा नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, गोवर्धन के पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया के पुत्र ब्रजेंद्र कुमार पोइया, भाजपा नेता योगेश कुमार उपाध्याय उर्फ आवा और डॉ. केशवाचार्य (वृन्दावन) तथा एक अन्य याचिकाकर्ता अजय गोयल ने स्वयं को पक्षकार बनाए जाने के लिए अर्जी दाखिल की है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘इससे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से वकील राधाकृष्ण खण्डेलवाल अदालत में पेश हुए और वकालतनामा प्रस्तुत किया।’’

तरकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर के अवकाश पर रहने के कारण अगली सुनवाई सात जनवरी को तय की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह