लाइव न्यूज़ :

असम में पांच नये विधायकों ने शपथ ली

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:59 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 नवंबर असम में हाल में हुए उपचुनाव में चुने गए पांच नए विधायकों ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा के सदस्यों के रूप में शपथ ली।

असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों फणीधर तालुकदार, रूपज्योति कुर्मी और सुशांत बोरगोहेन और सत्तारूढ़ गठबंधन यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के जिरोन बसुमतारी और जोलेन दैमारी को शपथ दिलाई।

भाजपा विधायकों ने जहां असमिया भाषा में शपथ ली, वहीं यूपीपीएल के सदस्यों ने बोडो में शपथ पत्र पढ़ा।

भाजपा उम्मीदवारों तालुकदार, कुर्मी और बोरगोहेन ने क्रमश: भबानीपुर, मरियानी और थोवरा निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की। तीनों इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन बाद में इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे।

यूपीपीएल के बासुमतारी और दैमारी ने क्रमश: गोसाईगांव और तामुलपुर सीटें जीती हैं।

उपचुनावों में इन सीटों पर जीत के साथ, 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 62 और यूपीपीएल की सात हो गई है। अन्य सत्तारूढ़ सहयोगी असम गण परिषद (अगप), जिसने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, के नौ विधायक हैं।

विपक्षी खेमे में कांग्रेस के 27, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 15, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के तीन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक विधायक हैं। एक निर्दलीय विधायक भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है