गुजरात में ओमीक्रोन के पांच नये मामले, संक्रमितों की संख्या 78 हुई

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:56 IST2021-12-28T20:56:08+5:302021-12-28T20:56:08+5:30

Five new cases of Omicron in Gujarat, the number of infected is 78 | गुजरात में ओमीक्रोन के पांच नये मामले, संक्रमितों की संख्या 78 हुई

गुजरात में ओमीक्रोन के पांच नये मामले, संक्रमितों की संख्या 78 हुई

अहमदाबाद, 28 दिसंबर गुजरात में ओमीक्रोन से संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के नये स्वरूप से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 78 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, दो मामले अहमदाबाद जिले से आए हैं जबकि वडोदरा, महेसाणा और पोरबंदर से एक-एक नये मामले सामने आए हैं।

बयान के अनुसार, चार मरीजों में से किसी ने यात्रा नहीं की थी, वहीं एक मरीज हाल ही में विदेश से लौटा है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अहमदाबाद में ओमीक्रोन के 25 मामले आए हैं जबकि वडोदरा में 18 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक 24 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं जिनमें से 14 मंगलवार को संक्रमण मुक्त घोषित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five new cases of Omicron in Gujarat, the number of infected is 78

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे