लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 20, 2021 13:01 IST

Open in App

आइजोल, 20 जनवरी मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,334 हो गए। नए मरीजों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आइजोल जिले में तीन और लुंगलेई तथा सीयाहा जिले में एक-एक नया मामला सामने आया।

राज्य के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए तीन लोगों ने हाल ही में यात्रा की थी और दो पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए थे।

उन्होंने बताया कि दो मामले ‘आरटी-पीसीआर’ और ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आए। वहीं तीन लोग ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में संक्रमित पाए गए।

टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 537 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। 16 जनवरी को शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के बाद से यहां कुल 1,082 लोगों को केाविड-19 का टीका लग चुका है।

मिजोरम में अभी 67 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4,258 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में वायरस से अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.25 प्रतिशत है। यहां अभी तक कुल 1,95,535 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। राज्य में संक्रमण की दर 2.22 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं