मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले आए सामनेे

By भाषा | Updated: December 14, 2020 10:59 IST2020-12-14T10:59:58+5:302020-12-14T10:59:58+5:30

Five new cases of Kovid-19 surfaced in Mizoram | मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले आए सामनेे

मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले आए सामनेे

आइजोल, 14 दिसंबर मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के पांच नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,040 हो गई ।

एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच से हुई है। नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं।

सभी मरीजों की उम्र 25 साल से 62 साल के बीच है।

अधिकारी के अनुसार, संक्रमितों में जोरम मेडिकल कॉलेज की एक नर्स भी शामिल है। चार मरीजों में कोविड-19 के लक्षण हैं, जबकि एक मरीज में कोई लक्षण नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 186 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,847 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मिजोरम में संक्रमण से अब तक सात लोग दम तोड़ चुके हैं। ये सभी मामले आइजोल जिले से थे।

मिजोरम में संक्रमण के कुल मामलों में से आइजोल में सबसे अधिक 2,675 मामले सामने आए। इसके बाद लुंगलेई में 351 मामले सामने आए।

मिजोरम में अब तक 1,64,535 नमूनों की जांच हुई है। इसमें रविवार को 299 नमूनों की जांच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five new cases of Kovid-19 surfaced in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे