लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 के पांच नये मामले, संक्रमितों की संख्या 12345 हुई

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:42 IST

Open in App

कोहिमा, एक अप्रैल नगालैंड में बृहस्पतिवार को कोरेाना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर प्रदेश में 12,345 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि सभी पांच नये मामले दीमापुर एवं कोहिमा से सामने आये हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा डेनिस हांगसिंग ने दैनिक कोविड बुलेटिन में बताया, ‘‘प्रदेश में पांच नये मामले सामने आये हैं । इनमें से एक कोहिमा में और चार दीमापुर में हैं ।’’

उन्होंने बताया कि नगालैंड में फिलहाल कोविड-19 के 116 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 11,980 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने की दर 97.04 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 91 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 158 मरीज दूसरे राज्यों में चले गये हैं ।

इस बीच, प्रदेश टीकाकरण अधिकारी डॉ रितु थुर ने बताया कि अब तक 63,415 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा