मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले

By भाषा | Updated: December 17, 2020 12:23 IST2020-12-17T12:23:52+5:302020-12-17T12:23:52+5:30

Five new cases of Kovid-19 in Mizoram | मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले

आइजोल, 17 दिसंबर मिजोरम में कोविड-19 के पांच और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,085 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को लॉन्गतलाई से तीन, आइजोल में एक और लुंगलेई में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।

अधिकारी ने बताया कि सभी पांच नए मामलों की जानकारी त्वरित एंटीजन जांच से हुई।

मिजोरम में अब 171 लोगों का उपचार चल रहा है और संक्रमण से अब तक 3,907 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां संक्रमण से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five new cases of Kovid-19 in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे