लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के पांच नए मामले

By भाषा | Updated: December 16, 2021 11:02 IST

Open in App

ईटानगर, 16 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,319 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 280 है। बुधवार को, सात मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 55,007 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.43 प्रतिशत है। इस पूर्वोत्तर राज्य में अभी 32 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी तक 12.02 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और राज्य में संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 14,43,654 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया