लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के पांच नये मामले

By भाषा | Updated: December 11, 2021 11:42 IST

Open in App

ईटानगर, 11 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में पांच लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 55,304 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि अब तक करीब 54,992 लोग बीमारी से स्वस्थ हुए हैं जिनमें से तीन शुक्रवार को स्वस्थ हुए। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 99.43 प्रतिशत है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 280 पर बनी हुई है। राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 का एक नया मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अब 32 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 12,01,119 नमूनों की कोरोना वायरस के लिए जांच की गई है जिनमें से 248 नमूने शुक्रवार को जांचे गए। उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमण की दर 2.01 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 14,35,733 लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया