लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले

By भाषा | Updated: July 7, 2021 11:38 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, सात जुलाई अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,487 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 128 ही है। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 16 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से दक्षिण अंडमान जिले में 15 और उत्तर एवं मध्य अडमान में एक व्यक्ति उपचाराधीन है। निकोबार जिले में कोविड-19 का कोई इलाजरत मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि चार लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,343 हो गई। अभी तक प्रशासन ने कुल 4,15,066 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 1.80 प्रतिशत है।

स्थानीय प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नियम कड़े कर रख हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 संबंधी जांच कराना अनिवार्य है, जिसमें संक्रमित ना होने की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें वहां से शहर में जाने दिया जाता है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 1,99,338 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगे हैं, जिनमें से 1,60,014 लोगों को पहली खुराक और 39,324 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। केन्द्र शासित प्रदेश की कुल आबादी करीब चार लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया