लाइव न्यूज़ :

छापेमारी के दौरान एनसीबी के पांच अधिकारी घायल हमले में घायल, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 19:49 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त मुंबई के पूर्वी उपनगर मानखुर्द में छापेमारी के दौरान मादक पदार्थों के तस्करों के एक गिरोह के हमले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के कम से कम पांच अधिकारी घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना मानखुर्द में बृहस्पतिवार रात रेलवे पटरियों के समीप एक दलदली क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि एनसीबी एक नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ने में कामयाब रहा और एक करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन, मेफेड्रोन (एमडी) और कोकीन जब्त की गयी, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य एनसीबी टीम पर हमला करने के बाद अंधेरे और दुर्गम इलाके का फायदा उठाकर भाग गए।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की आंचलिक इकाई को मानखुर्द थाने के पास दलदली इलाके से एक गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी और आंचलिक निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एनसीबी टीम पर पत्थरों, छुरे और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें पांच अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से एक के सिर पर चोट आई।

अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक ओबियोरा एकवेलर को 254 ग्राम हेरोइन, 52 ग्राम एमडी और 7.5 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया।

यह ऐसी दूसरी घटना है, जहां पिछले कुछ दिनों में एक अभियान के दौरान एनसीबी की टीम पर हमला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे