लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में नक्सलियों के पांच मददगार पकड़े गए

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:18 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन नवंबर प्रतिबंधित भाकपा(माओवादी) के मददगार के तौर पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के पांच लोगों को तेलंगाना के भद्राद्री-कोठागुड़म जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले के चेरला क्षेत्र में सोमवार को गश्त कर रहे पुलिस दल ने इलाके में संदेहास्पद तरीके से घूम रहे इन लोगों को पकड़ा था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि वे पिछले चार साल से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के लिए काम कर रहे थे। पांचों नक्सली समूह की वर्दी के लिए कपड़ा खरीदने के लिए भद्राचलम आए थे।

पुलिस ने कहा कि माओवादी नेता निर्दोष आदिवासियों को विस्फोटक और अन्य सामग्री खरीदने के लिए छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भेज रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि इसी तरह नक्सली पुलिस की आवाजाही पर नजर रखने और पुलिस को निशाना बनाकर हमला करने के लिए भी अपने ‘कार्रवाई एवं निगरानी दल’ भेज रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं