लाइव न्यूज़ :

पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:34 IST

Open in App

नारायणपुर, चार जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के सामने पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया जिले में सुरक्षा बलों सामने पांच नक्सलियों पायको मण्डावी (22), गुड्डी ध्रुवा (20), भीमा कोवाची (40), बुधू चेरका (48) और सोनू उसेण्डी (35) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली जनमिलिशिया के सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले ये सभी नक्सली संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ और उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य तथा पोस्टर पर्चे चिपकाना, ग्रामीणों को नक्सली बैठक में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारों से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, नक्सलियों के गांव में आने पर उनको सुरक्षा देना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस दल की रेकी करना तथा नक्सलियों के अस्थायी शिविर में संतरी ड्यूटी करने जैसे कार्य में सक्रिय थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि उन्होंने नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने के लिए आत्मसमर्पण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह