लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में पांच नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:04 IST

Open in App

रायपुर, 26 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर किस्टाराम क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाने का आरोप है जिसमें पिछले दिनों हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट शहीद हो गए थे।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 208 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब कासाराम गांव के जंगल में था तभी तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस दल ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस दल ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम कोमराम (20), सोढ़ी गंगा (40) और माड़वी देवा (35) बताया जो जनमिलिशिया सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने अपने दो साथियों को तिंगनपल्ली गांव के पास पुलिस की टोह लेने तथा जंगल में विस्फोटक पदार्थ छिपाने के लिए भेजा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों से पूछताछ के बाद पुलिस दल को तिंगनपल्ली गांव की ओर भेजा गया तथा दो नक्सलियों माड़वी गंगा (24) और माड़वी दुधवा (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने नक्सलियों से कासाराम के जंगल से कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आईईडी कन्टेनर, कुकर, टिफिन, विद्युत तार और बैटरी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कासाराम गांव के जंगल में इस महीने की 13 तारीख को बारूदी सुरंग लगाई थी।

उन्होंने कहा कि इसी बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार घायल हो गए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे