लाइव न्यूज़ :

बीजापुर जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:22 IST

Open in App

बीजापुर, नौ सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नैमेड और मिरतूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों कमलू ओयाम (23), मनीष कलमूम (26), गुड्डु हेमला (30), बिज्जा उर्फ़ बीजा कड़ती (47) और मुड़ा (47) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत बुधवार को नैमेड़ थाने से जिला बल, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को कैका, कडेर और जपेली गांव की ओर रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों कमलू, मनीष कलमूम और गुड्डु हेमला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली आगजनी की घटना में शामिल थे ।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने मिरतुर थाना क्षेत्र में दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र में जिला बल और सीआरपीएफ का दल गश्त पर था और दल जब मुण्डेर गांव के जंगल में था तब वहां घेराबंदी कर दो नक्सलियों बिज्जा और मुड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या, लूट और अन्य घटनाओं में मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल