अवैध रूप से भारत में घुसने के लिए म्यांमा के पांच नागरिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:24 IST2021-10-23T17:24:39+5:302021-10-23T17:24:39+5:30

Five Myanmar citizens arrested for entering India illegally | अवैध रूप से भारत में घुसने के लिए म्यांमा के पांच नागरिक गिरफ्तार

अवैध रूप से भारत में घुसने के लिए म्यांमा के पांच नागरिक गिरफ्तार

सिलचर, 23 अक्टूबर दक्षिण असम के कछार जिले में म्यांमा के पांच नागरिकों को बिना उपयुक्त यात्रा दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने के लिए हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात को लैलापुर गश्ती चौकी के पास इन लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ तथा आगे की जांच के लिए उन्हें ढोलई थाने ले जाया गया।

पांचों ने दावा किया कि वे दिल्ली जा रहे थे। उनकी उम्र 19 से 23 वर्ष के बीच है।

हिरासत में लिए गए लोगों ने यह भी बताया कि वे म्यांमा के चिन जिले के निवासी हैं और मिजोरम की सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए।

म्यांमा में फरवरी में सैन्य विद्रोह के बाद से वहां के नागरिक देश छोड़कर भाग रहे हैं। सेना ने वहां लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया है जिसके बाद से म्यांमा में प्रदर्शन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five Myanmar citizens arrested for entering India illegally

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे