लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 15 अगस्त से पहले लहराते दिख सकते हैं पांच और गगनचुंबी तिरंगे

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई दिल्ली सरकार ने अपने 'देशभक्ति बजट' के तहत घोषित योजनाओं को लागू करना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में अधिकारियों ने कहा है कि 15 अगस्त तक शहर में पांच और स्थानों पर ऊंचे ध्वजस्तंभ (हाई मास्ट) पर तिरंगे लगाए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को इस परियोजना का काम सौंपा गया है जिसके तहत शहर में 500 स्थानों पर 100 फीट ऊंचे खंभे पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किये जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में वे अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग पांच स्थानों पर ये तिरंगा स्थापित करेंगे।

पीडब्ल्यूडी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, ''देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए, हम नयी दिल्ली और पटपड़गंज सहित 4-5 विधानसभा क्षेत्रों में ऊंचे ध्वजस्तंभ वाले तिरंगे लगाने की योजना बना रहे हैं। हम 15 अगस्त तक इन्हें स्थापित करने की उम्मीद कर रहे हैं। कुल मिलाकर, पीडब्ल्यूडी शहर भर में इस तरह के 500 झंडे स्थापित करेगा।''

इस साल मार्च में, दिल्ली सरकार ने देशभक्ति पर आधारित अपने वार्षिक बजट की घोषणा की थी और इसे 'देशभक्ति बजट' नाम दिया था, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर ये तिरंगे स्थापित करने के लिए 45 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कनॉट प्लेस की तर्ज पर ऊंचे ध्वजस्तंभ पर ये तिरंगे इस तरह से लगाए जाएंगे कि वे कम से कम दो-तीन किलोमीटर से दिखाई दें।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा कि परियोजना के लिए निविदा भी आमंत्रित की गई है।

पीडब्ल्यूडी के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में पांच विधानसभा क्षेत्रों की पहचान की गई है जहां 15 अगस्त तक ये झंडे लगाए जाने हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में नयी दिल्ली, पटपड़गंज, शकूरबस्ती, कालकाजी और द्वारका शामिल हैं।

नयी दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निर्वाचन क्षेत्र है जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से विधायक हैं। विधानसभा में शकूरबस्ती का प्रतिनिधित्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है