लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से और पांच लोगों की मौत, 125 नए मरीज

By भाषा | Updated: July 12, 2021 00:55 IST

Open in App

लखनऊ, 11 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से और पांच लोगों की मौत हुई है और 125 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 से और पांच लोगों की मौत हो गई। गोरखपुर में दो तथा झांसी, मिर्जापुर और जौनपुर में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 125 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 20 मरीज सुल्तानपुर में मिले हैं। वहीं, लखनऊ, प्रयागराज तथा वाराणसी में छह-छह नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन 24 घंटों के दौरान राज्य में दो लाख 40 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में इस वक्त कोविड-19 से पीड़ित 1594 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए